उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि यदि कांग्रेस को समय रहते सबक नहीं सिखाया गया तो वह कश्मीर के पत्थरबाजों को भत्ता देने की घोषणा कर देगी। योगी ने बिजनौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को समय रहते सबक सिखाना बहुत जरूरी है, नहीं तो यह पार्टी कश्मीर के पत्थरबाजों से इतनी हमदर्दी रखती है कि उनके लिए भत्ता देने की घोषणा कर देगी।
बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले भी पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों को रिझाने के लिए कहा कि जब तक खेत में गन्ना रहेगा चीनी मिलें बंद नही होंगी। उन्होंने कहा कि गन्ने का पूरा भुगतान कराया जायेगा।
राहुल और प्रियंका पर वार करते हुए योगी ने कहा कि बापू ने 1947 में कहा था कांग्रेस का काम समाप्त,अब कांग्रेस का विसर्जन कर दो। वो जानते थे की कांग्रेस का मतलब अब एक परिवार होने जा रहा है। बापू के सपने को साकार करने के लिए भाई -बेहेन आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



