NDA सरकार को महंगाई कम करने के लिए प्राथमिकता के साथ तमाम कदम उठाने चाहिए: गहलोत

Summary :

अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर उसकी गलत नीतियों के कारण देश में आजादी के बाद पहली बार महंगाई का भारी प्रकोप होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला किया। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर उसकी गलत नीतियों के कारण देश में आजादी के बाद पहली बार महंगाई का भारी प्रकोप होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ महंगाई कम करने के लिए तमाम कदम उठाये जाने चाहिए।
देश में महंगाई का मुद्दा बहुत बड़ मुद्दा है, हर घर इससे प्रभावित है
गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आज मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई का मुद्दा बहुत बड़ मुद्दा है, हर घर इससे प्रभावित है, मध्यम वर्ग हो, गरीब हो सबका जीना दूभर हो गया है। महिलाएं बहुत परेशान हैं और घर चलाना उनके लिए मुश्किल हो गया हैं।
लेकिन पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दाम लगातार बढ़ हैं
उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद पहली बार महंगाई का इतना भारी प्रकोप सामने आ रहा है जो राजग सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ है। महंगाई बढ़ने के उदाहरण कई है लेकिन पेट्रोल, डीजल एवं गैस के दाम लगातार बढ़ हैं। इससे पूरे देश में आक्रोश है, लगातार दाम बढ़ते गए, बढते गए और अब एक दिन 5-10 रुपए कम कर दिए।
जबकि मोदी सरकार वर्ष 2020 में इन पर करीब 15-20 रुपए पहले बढ़ये थे। जनता भूल जाती है इन बातों को, हम लोगों को एहसास नहीं है कि पहले बढाये और अब 5-10 रुपए कम कर दिए।
राजस्थान सरकार के भी राजस्व में 1800 करोड़ रुपए स्वत: ही कम हो गए हैं
उन्होंने कहा कि जितना कम करोंगे उतना राज्य में अपने आप कम हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी केंद, ने पेट्रोल-डीजल पर पांच रुपए, दस रुपए घटाये है, तो राजस्थान सरकार के भी राजस्व में 1800 करोड़ रुपए स्वत: ही कम हो गए हैं।
अब हम इनसे जो मांग कर रहे हैं 10 रुपए, 15 रुपए और कम कर दो उससे 3500 करोड़ रुपए राज्य के कम होंगे, वो हमें जनहित में मंजूर है, हम चाहते हैं कि लोगों को राहत मिले। उन्होंने कहा कि लेकिन एक बार दाम घटा देने मात्र से महंगाई कम नहीं होगी। लोगों को पता है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद इनके दाम पुन: बढ़ जायेंगे।
केन्द्र लोगों से वादा करे कि भविष्य में इन पर इस तरह कभी दाम नहीं बढ़गे
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार लोगों से वादा करे कि भविष्य में इन पर इस तरह कभी दाम नहीं बढ़गे। उन्होंने कहा कि जब भविष्य में इन पर दाम नहीं बढेंगे तो महंगाई कम होना प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि राजग सरकार को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे आकर महंगाई कम करने के लिए वह तमाम कदम उठाने चाहिए जिससे महंगाई कम हो जाये।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस एवं उनके नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने पूरे देश को जो जन जागरण अभियान कार्यक्रम दिया है और इसके गांव-गांव एवं ढ़णी-ढ़णी तक जाने का केन्द, सरकार पर अवश्य दबाव पड़गा।

Desk Team