जयपुर : राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग के उपसचिव अशोक कुमार जैन के अनुसार दो जिला परिषद, सदस्य, 24 पंचायत समिति सदस्य, 71 सरपंच, 26 उप सरपंच एवं 338 पंचों के रिक्त स्थानों के पदों पर निर्वाचन के लिए उपचुनाव करवाये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही 1। सितम्बर तक नामांकन प्रस्तुत किये जा सकेंगे, 12 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 13 सितम्बर को अपराहन तीन बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। इसके उपरान्त चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। आवश्यक होने पर शुक्रवार 22 सितम्बर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना सोमवार 25 सितम्बर को होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषित होने के साथ ही कल बुधवार से सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है यह चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



