कोरोना वायरस (कोविड 19) की विकरालता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। वैश्विक महामारी ने देश के लगभग राज्यों को प्रभावित किया है। कुछ राज्यों में कोरोना का कहर अधिक देखा जा रहा है। राजस्थान में वायरस का खौफ लगातार तेज है और राज्य में संक्रमण के थमने के नाम नहीं ले रहे है। इस बीच मंगलवार को 76 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढकर 7376 पहुंच गयी।
चिकित्सा विभाग की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में सबसे अधिक 16 करोना संक्रमित मरीज सामने आये। इसके अलावा उदयपुर में 13, झालावाड में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनू में पांच, बीकानेर में पांच, कोटा में चार, नागौर में चार, पाली में तीन, धौलपुर में दो, भरतपुर में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 167 लोगों की मौत हो गयी है।
World Corona : दुनियाभर में महामारी का खौफ जारी, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 55 लाख के करीब
विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 307, अलवर में 51, बांसवाडा में 85, बारां मे पांच, बाडमेर में 87, भरतपुर में 142 भीलवाडा में 118, बीकानेर में 83, चित्तौडगढ में 170, चुरू में 85, दौसा 44, धौलपुर मे 43, डूंगरपुर में 319, गंगानगर में एक, हनुमानगढ में 14, जयपुर में 1844, जैसलमेर में 68, जालोर में 154 झालावाड 71,, झुंझुनू में 96, जोधपुर में 1271, बीएसएफ 48, करौली में 10, कोटा में 390, नागौर में 395 मामलों की पुष्टि की गयी है।
वहीं पाली मे 340, प्रतापगढ में 12 राजसमंद 126, सवाई माधोपुर में 18, सीकर में 126 सिरोही 112, टोंक में 159 उदयपुर में 505 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक तीन लाख 27 हजार 836 सैंपल लिए जिसमें से 7376, पाॅजिटिव तीन लाख 18 हजार 146 नेगेटिव तथा 2314 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में कुल एक्टिव केस 3137 है।


Download Android App
Download iOS App



