राजस्थान में कोविड-19 से एक महिला की मौत, कोरोना के 26 नए मामलों की पुष्टि

Summary :

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी है और राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 26 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 489 हो गयी है।

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस (covid-19) से 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी है और राज्य में कोरोना संक्रमण के आज 26 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 489 हो गयी है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जयपुर के रामगंज की एक महिला को बुधवार को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उन्हें निमोनिया के साथ साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गयी।’’ जयपुर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली और शहर में दूसरी मौत है।

Coronavirus : देश में पिछले 12 घंटे में 547 नए मामलों की पुष्टि, अब तक 199 लोगों की मौत

इससे पहले संक्रमण से पांच अप्रैल को गलता घाट के एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से हुई मौतों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। अधिकारियों के अनुसार यह महिला उसी रामगंज इलाके की रहने वाली थी जहां जयपुर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले आए हैं।
इस इलाके में बीते कई दिनों से बेमियादी कर्फ्यू लगा है। इस बीच राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नये मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 489 हो गयी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि नये मामलों में से 12 बांसवाड़ा में, आठ पोकरण जैसलमेर में और तीन झालावाड़ में सामने आए हैं।

Desk Team