प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के साहस और नेकी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया। मोदी ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘ईसा मसीह ने दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस और नेकी कायम है तथा न्याय करने का उनका भाव भी बरकरार है।’’
उन्होंने कहा कि हमें इस दिन ईसा मसीह और सच, सेवा तथा न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद रखना चाहिए। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की याद के तौर पर गुड फ्राइडे को पवित्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Lord Christ devoted his life to serving others. His courage and righteousness stand out and so does his sense of justice.
On Good Friday, we remember Lord Christ and his commitment to truth, service and justice.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2020
ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु ने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। इस दिन ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



