आनंद महिंद्रा की अनोखी पहल, फैक्ट्रियों में कर्मचारियों को प्लेटों की बजाय केले के पत्तों पर खिला रहे खाना

Summary :

पूरे देश में इस समय लॉकडाउन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू है। इसी बीच भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सबका ध्यान अपनी तरफ एक खास पहल

पूरे देश में इस समय लॉकडाउन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू है। इसी बीच भारत के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सबका ध्यान अपनी तरफ एक खास पहल से खींच लिया है। एक जानकारी देते हुए आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए बताया कि इस लॉकडाउन के समय एक खास तरीका मैंने मजदूरों को अपनी कैंटीन में खिलाने के लिए निकाला है। 
इस पोस्ट में बताया गया है कि मजदूरों को खाना महिंद्रा ग्रुप की फैक्ट्री के कैंटीन में प्लेट की बजाय उन्हें केले के पत्तों में परोसा जायेगा। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में बताया कि सेवानिवृत्त पत्रकार पद्म रामनाथ के एक ईमेल से शुरू हुआ, जिसमें श्री ने महिंद्रा ग्रुप को सुझाव दिया कि ”प्लेटों के बजाय अगर केले के पत्ते में खाना दिया जाए तो गरीब किसान जो अपने दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत कर रहे हैं उनकी मदद हो जाएगी।”

दिहाड़ी मजदूरों और किसानों को रोजी रोटी इस 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। महिंद्रा ने आगे बताया इस विचार पर उनकी एक खास टीम ने काम शुरू कर दिया और प्लेटों की जगह पर कैंटीन में केले के पत्ते रख दिए गए।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। सभी लोग अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस समय रह रहे हैं। लेकिन देश में बीमारी का खतरा सरकार द्वारा इतने कड़े फैसले लेने के बाद भी कम नहीं हो रहा है।

Desk Team