भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के नाम पर देश को तोड़ने एवं समाज को बांटने का आरोप लगाया हैं। सीएए के समर्थन में अलवर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में अलवर आए श्री खन्ना ने आज पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर विपक्ष लोगों में गलतफहमी पैदा कर रहा है। अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। संपत्तियों को आग लगाई जा रही है। यह सिर्फ वोट बैंक के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सीएए के तहत पाकिस्तान सहित तीन देशों के अल्पसंख्यक वर्ग जो प्रताड़ति हो रहा है उसको भारत में नागरिकता प्रदान की जाएगी। प्रताड़ति इन अल्पसंख्यकों की अगर व्यथा सुने तो रोंगटे खड़ हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें पीड़ति शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी न कि घुसपैठियों को।
कई राज्यों द्वारा सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सवैंधानिक प्रक्रिया को सभी राज्यों को माननी होगी। जेएनयू में हुई हिंसक घटना के सवाल पर उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को कलम उठाने चाहिए न कि डंडे। इस मामले की जांच की जा रही है कि हिंसा के पीछे किन सामाजिक ताकतों का हाथ है। इस अवसर पर भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, अलवर के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



