प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के कोटा में नाव पलटने से हुई मौतों पर गहरा दुख प्रकट किया।
चम्बल नदी में नाव पलटने से महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। इस नाव पर 30 श्रद्धालु सवार थे जो एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक तीन लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है जबकि 20 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर मोदी के हवाले से कहा, ‘‘राजस्थान के कोटा में नाव पलटने की घटना से क्षुब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।’’


Download Android App
Download iOS App



