मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अकाउंटिंग विभाग के कर्मचारियों के घरों पर आयकर विभाग के छापों की कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मैसेज’ की राजनीति की आड़ में लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि इस तरह की राजनीति ज्यादा लंबी नहीं चलती।
गहलोत ने जोधपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘’मोदी जी सफाई करें या मैसेज देना चाहे तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है, अगर कोई अच्छा काम करते हैं तो सभी लोग प्रेरित होते हैं। परंतु उसकी आड़ में, अगर मैसेज की राजनीति की आड़ में डेमोक्रेसी को खत्म करोगे तो देश की जनता बहुत समझदार है। वह उठ खड़ी होगी। यह मोदी जी को मैं कहना चाहूंगा, यह मेरा स्पष्ट मत है।’
उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमने सुना है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के अकाउंट सेक्शन के जो अधिकारी, कर्मचारी हैं उन सबके यहां छापेमारी हो रही है। अगर एआईसीसी दफ्तर के कर्मचारियों, अधिकारियों पर यह होगा तो उनको पूछो आपका बीजेपी का ऑफिस वहीं पर है उनके किस अधिकारी कर्मचारी के घर पर छापेमारी हो रही है?’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश में लोकतंत्र को कायम रखा इसीलिए मोदी प्रधानमंत्री बन पाए। गहलोत ने कहा, ‘‘यह उनको समझना चाहिए और जो माहौल बना रखा है राजग सरकार ने उसका अंत आ गया है। लोग समझ गए हैं, लोग सड़कों पर उतरेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



