प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर दौरे पर हैं । उन्होंने यहां रावण का चबूतरा में जनसभा को संबोधित किया लेकिन पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू करने से पहले अखिलेश्वर महादेव और मारवाड़ के वीरों को याद किया। इसके बाद पीएम मोदी ने राजस्थान के कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए राजस्थान सरकार को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि “कांग्रेस की एक विधायक खुद कहती है कि मैं सुरक्षित नहीं हूं इससे पता चलता है कि राजस्थान के आम लोगों के हालात क्या होंगे”
PM मोदी ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में ऐसा कोई त्यौहार नहीं होता जब प्रदेश में पत्थर बाजी ना होती हो। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को अपराध में नंबर बना दिया है। आए दिन प्रदेश में महिला अत्याचार की खबरें सामने आती हैं लेकिन कांग्रेस सरकार वोट बैंक की राजनीति करती है। पेपर लीक मामले को लेकर भी प्रेदश की अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए PM मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को पेपर लीक करने वाले माफिया के हवाले कर दिया है, लेकिन जब प्रदेश में बीजेपी (BJP) की सरकार बनेगी तब इन माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा।
PM मोदी ने किया लाल डायरी का जिक्र
पीएम मोदी ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को घेरा। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि लाल डायरी के राज खुलने चाहिए या नहीं इसलिए प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाईये है। हम लोग भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं। साथ ही PM मोदी ने कहा कि आप लोगों वोट से प्रदेश में BJP की सरकार बनेगी और राजस्थान पर्यटन में नंबर वन बन जाएगा। बता दें पीएम मोदी द्वारा जोधपुर में पांच हजार से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया।


Download Android App
Download iOS App



