प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की पत्नी यशोदा बेन आज एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गई जबकि उनके बॉडीगार्ड बसंतभाई की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। वृत्ताधिकारी राकेश राजोरा ने बताया कि यशोदा बेन कल बसंतभाई एवं अपने चचेरे भाई के साथ बारां जिले के अटरू में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर कार से पुन: अहमदाबाद लौट रही थी कि क्षेत्र के काटूंदा मोड़ के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गयी जिससे उनका बॉडीगार्ड व चचेरा भाई घायल हो गये।
घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने बसंत भाई को मृत घोषित कर दिया जबकि यशोदाबेन व एक अन्य को चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को भर्ती कर लिया। यशोदाबेन को कोई चोट नहीं आई लेकिन वह हादसे से दहशत में आ गयीं। घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा सांसद सहित पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पारसोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



