आम आदमी पार्टी (आप) के संसदीय सचिव नितिन त्यागी ने दावा किया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट है और उसने पार्टी को अगले चुनाव में पूरा समर्थन देने का मानस बना रखा है।
राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में कल जियारत करने आये श्री त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गत चुनाव में केवल तीन सीटें आप को नहीं मिली थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को सभी 70 सीटों पर विजयी दिलायेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पारदर्शिता के साथ दिल्ली की जनता के लिए अच्छा काम कर रही है और यह आगे भी जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



