भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि उन्हें राजस्थान के जोधपुर का दौरा करना चाहिए जहां हाल ही में हिंसा हुई है। इसके अलावा पार्टी ने यह भी कहा है कि, उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुष्टिकरण की राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि, राहुल और प्रियंका गांधी को राज्य में आकर हिंसक घटनाओं को देखना चाहिए। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने राजस्थान में हिंदुत्व और हिंदूवादी के बारे में समझाया था।
मैं अपील करता हूं कि राहुल जल्द से जल्द हालात का जायजा ले
अरुण सिंह ने कहा कि, मैं राहुल गांधी से अपील करते हूं कि वह जल्द से जल्द नेपाल लौटे और राजस्थान जाकर हालात का जायजा ले और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दें। सिंह ने कहा, यदि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इनमें से एक हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें। भाजपा नेता ने राज्य में हुई हिंसा के जिम्मेदार गहलोत सरकार को ठहराया।

ऐसे आरोप हम पहले भी सुन चुके हैं : भाजपा नेता
इससे पहले सीएम गहलोत ने भी भाजपा पर आरोप लगाए थे। इसके जवाब में सिंह ने कहा, हमने ऐसे आरोप पहले भी सुने हैं। अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश में यह कहा था, जहां 2017 से पहले लगातार दंगे हो रहे थे। राजस्थान सरकार भी वही काम कर रही है। इस बीच आज भाजपा अलवर से जन आक्रोश रैली की शुरुआत कर रही है जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Download Android App
Download iOS App