जयपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जयपुर में किसान रैली को संबोधित करेंगे। विद्याधर नगर में प्रस्तावित इस रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और सुरक्षा के चाकचौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के गठन के बाद राहुल की यह पहली सभा होगी जिसे लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान के आगाज के रूप में भी देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ही गांधी ने घोषणा की थी कि पार्टी की सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ करेगी। गहलोत ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिन में कर्जमाफी की घोषणा की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी के फैसले को एक संकल्प के रूप में पूरा किया है।


Download Android App
Download iOS App



