भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कथित बयान ‘सारे चोर मोदी ही क्यों होते है?’ पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि यह एक वर्ग का अपमान है। भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में सैनी ने कहा, ‘राहुल गाँधी का यह कहना कि सारे चोर मोदी ही क्यों होते हैं…. यह एक वर्ग का अपमान है।
राहुल का बयान मर्यादाहीन है।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, अपराधी बेखौफ हैं तथा प्रशासन का डर समाप्त हो गया है।
सैनी ने मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर कथित पत्थरबाजी की निंदा करते हुए कहा कि यह स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी प्रशासन का भय नहीं है। उन्होंने चौमूं और टोंक में प्रशासन द्वारा रामनवमी की शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं देने की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बयान देने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



