कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां ‘युवा आक्रोश रैली’ में युवा कांग्रेस के नेशनल रजिस्टर आफ अनएम्पलायमेंट (एनआरयू) पोस्टर का विमोचन किया। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने एनआरयू के साथ ‘डिग्री है रोजगार नहीं’, ‘मेरी नौकरी कहॉं है, ‘जुमले नहीं नौकरी चाहिए’ नारों का विमोचन किया।
पोस्टर के विमोचन के दौरान युवा कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि युवा कांग्रेस ने नेशनल रजिस्टर आफ अनएम्लाइड यूथ की शुरूआत की है जिसमें प्रत्येक बेरोजगार युवा का पंजीकरण किया जायेगा ताकि हम प्रधानमंत्री के पास जाये और उन्हें बतायें कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और वे बेरोजगार हैं।


Download Android App
Download iOS App



