राजस्थान की सत्ताधारी भाजपा पार्टी मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि वित्त मंत्री अरूण जेटली मंगलवार को पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अपना घोषणा पत्र संभवतया: बुधवार को जारी करेगी। बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर सात दिसम्बर को मतदान होगा और 11 दिसम्बर को परिणाम घोषित होंगे।
वही, सूत्रों की मानें तो भाजपा अपने घोषणा पत्र में कई वादे कर सकती है। ऐसे में वसुंधरा राजे सरकार सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने और गरीबों को ब्याज पर लोन देने की का बड़ा ऐलान कर सकती है। मालूम हो कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी होने से पहले यह वादा कर दिया है कि राज्यभर के बेरोजगार युवाओं को घर बैठे बेरोजगारी भत्ता देंगे।


Download Android App
Download iOS App




