जयपुर : राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू होगा। विपक्षी कांग्रेस ने किसानों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिये सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि सत्र की शुरूआत श्रृद्वांजलि से होगी। उन्होंने बताया कि कल सत्र के समापन के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें विधानसभा सत्र की अवधि के बारे में फैसला किया जायेगा।
इस बीच, किसान आत्महत्या, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की योजना बना रही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि सत्र की अवधि कम से कम दस दिन हो लेकिन सरकार इससे बचकर भागने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



