कोलकाता में फ्लाईओवर गिरा, 1 की मौत, PM मोदी ने बताया दुःख

Summary :

कोलकाता में फ्लाईओवर गिरा, कई लोगों दबे होने की आशंका पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया।

कोलकाता : आज शाम कोलकाता में माझेरहाट फ्लाईओवर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमे कई लोगों दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए घटना पर दुख जताया और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है. मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

राज्य सरकार ने हादसे में मारे गए मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार मुआवजा दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया और ट्विट करते हुए कहा कि मैंने पार्टी कीबंगाल ईकाई से कहा है कि वे सर्च ऑपरेशन में मदद करें और जरुरतमंदों की मदद करें। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। वहीं पार्टी के महासचिव राहुल सिन्हा ने हादसे के लिए मुख्यमंत्री ममता और पीडब्ल्यूडी मंत्री का इस्तीफा मांगा।

 

हादसे में एक की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में कई लोगों के दबे हो सकते हैं। इस हादसे में कई गाड़ियां मलबे के नीचे दबी हो सकती हैं। मलबे से अब तक 3 लोगों को निकाला गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

वहीं हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सबसे अहम है घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू करना और यह निश्चित करना कि सभी लोग सुरक्षित रहें। उत्तर बंगाल से आने वाले लोगों के लिए अब कोई रास्ता नहीं है। बागडोगरा से उड़ान की कोई व्यवस्था नहीं है। हमारी प्राथमिकता सभी को सुरक्षित निकालने की है. सभी फोर्सेस को तैनात कर दिया गया है।

कोलकाता में हाल के दिनों में पुल टूटने की यह तीसरी बड़ी घटना है। दक्षिण कोलकाता को जोड़ता है माजेरहाट फ्लाईओवर। बता दें कि कोलकाता में 2016 में भी इसी तरह का एक बड़ा हादसा हुआ था। उस समय गिरिश नगर पार्क में एक निर्माणाधीन पुल 31 मार्च, 2016 को ढह गया था। इस घटना में 27 लोग मारे गए थे और 70 से अधिक घायल हुए थे।

Desk Team