साल 2019 से पहले राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसको लेकर पार्टियां पूरी तैयारियां कर रही है। वहीं इस तैयारियों ने बीच अलवर जिले में गौरव यात्रा के दौरान सीएम वसुंधरा राजे के सामने 2 बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान सीएम वसुंधरा उनका बीच बचाव करतीं कि उससे पहले ही दोनों नेताओं के बीच लात-घूंसे चल गए। हालांकि जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो वसुंधरा राजे के बॉडीगार्ड ने धक्का मारकर दोनों नेताओं को स्टेज से नीचे उतार दिया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ खराब व्यवहार का आरोप लगाया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल, अलवर जिले के बानसूर में सीएम वसुंधरा राजे ने जनसभा का आयोजन किया था। इस सभा में सारे इंतजाम अंतराज्यीय जल विवाद निवारण समिति के चेयरमैन रोहिताश्व शर्मा ने किए थे। जबकि जनसभा के लिए भीड़ जुटाने का जिम्मा यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह शेखावत के पास था। बताया जाता है कि ये दोनों ही बानसूर सीट से बीजेपी की टिकट के दावेदार भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम वसुंधरा राजे ने मंच पर आकर जनता का अभिवादन किया और भाषण शुरू कर दिया।
राजस्थान में अपराध घटे लेकिन और मेहनत करने की जरूरत : वसुंधरा राजे
लेकिन इस दौरान रोहिताश्व शर्मा को तो मंच पर जगह मिल गई। लेकिन देवी सिंह को मंच पर जगह नहीं मिली। जिसके बाद देवी सिंह ने मंच पर चढ़कर रोहिताश्व शर्मा से कुर्सी छीनने की कोशिश की। इसी सिलसिले में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। अपने पार्टी नेताओं को मंच पर लड़ता देख सीएम वसुंधरा राजे ने अपने सुरक्षाकर्मियों से शेखावत को मंच उतारने का निर्देश दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंच से उतार दिया लेकिन शेखावत विरोध करते नजर आए।
देवी सिंह शेखावत अलवर यूआईटी (नगर विकास न्यास) के चेयरमैन हैं। उन्हें सरकार ने हाल ही में नियुक्त किया है। उधर, रोहिताश शर्मा पूर्व परिवहन मंत्री हैं और बानसूर अंतर-राज्यीय जल वितरक समिति के अध्यक्ष हैं। दोनों के बीच किस मुद्दे को लेकर बहस हुई, इसका पता नहीं चल पाया। सीएम वसुंधरा राजे चुनावी सभा को संबोधित करने अलवर पहुंची थीं।


Download Android App
Download iOS App



