Rajasthan Board 10th Class Result : राजस्थान बोर्ड के 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहां रिजल्ट 23 मार्च को आने के कयास लगाए जा रहे थे, वहीं अब बोर्ड ने तारीख की घोषणा कर दी है, जो 23 नहीं 24 मार्च को जारी करने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, रिजल्ट किस समय जारी होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
Rajasthan Board 10th Class Result: 24 मार्च को आएगा रिजल्ट, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान
बता दें, Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) 10वीं के परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का परफ़ोर्मेंस (जेंडर वाइज डेटा) और टॉपर्स की सूची भी सामने आ सकती है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। जानकारी के अनुसार इस साल करीब 10 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
How to Check RBSE Result: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं:
- सबसे पहले Board of Secondary Education Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर आदि) दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
RBSE Result 2026: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
रिजल्ट के समय अक्सर वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाती है। ऐसे में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- मोबाइल में RAJ10 टाइप करें
- इसे 56263 पर भेज दें
- कुछ ही देर में रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएग
Re-evaluation के लिए अप्लाई
अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह Re-evaluation के लिए आवेदन कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के 10–15 दिनों के भीतर बोर्ड री-चेकिंग के लिए आवेदन पोर्टल खोल देगा, जहां से छात्र ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – जयपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब! ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति ने नमाजियों पर बरसाए फूल


Download Android App
Download iOS App




