राजस्थान में पढ़ रहे बच्चों के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस राज्य में अपने भविष्यों की रोशनी को उजागर करने के लिए अनेक छात्र-छात्राओं ने अपनी परिक्षाएं दि थी। जिसके चलते साइंस और कॉमर्स के बच्चों के लिए अहम पल आ चुका है क्योंकि इनके नतीजे जल्दी ही घोषित कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी RBSE एडमिनिस्ट्रेटर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी थी। मिली जानकारी के मुताबिक वह बच्चे जो साइंस और कॉमर्स में पढ़ रहे थे वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2022 की सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार 01 जून 2022 को दोपहर ही घोषित कर दिया था। हालांकि, बोर्ड के प्रशाासक एलएन मंत्री यह परीक्षा परिणाम बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में घोषित करेंगे। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सेकंडरी साइंस में दो लाख 32 हजार और कॉमर्स में 27 हजार छात्र पंजीकृत थे।
इस वेबसाइट पर चेक करें अपना रिजल्ट
राजस्थान में पढ़ रहे बच्चों को अपनी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करना पडे़गा। हालांकि, इन आप इन दोनों वेबसाइट में किसी पर भी अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये वेबसाइट है ww.rajeduboard.rajasthan.gov.in । इस पर क्लिक करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बथ और अन्य डिटेल्स डालें और सबमिट का बटन दबा दे।इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।


Download Android App
Download iOS App



