Rajasthan Bus Fire: हाईटेंशन की चपेट में आई यात्रियों से भरी बस, करंट लगने के बाद लगी आग, 2 की मौत 10 झुलसे

Summary :

Rajasthan Bus Fire: राजस्थान के जयपुर में एक और दर्दनाक बस हादसा की खबर सामने आई है जहां यात्रियों को लेकर जा रही एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए है। बताया जा रहा है कि जयपुर जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ। यह बस शाहपुरा के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरों को लेकर आ रही थी। हाईटेंशन लाइन को छूने पर पूरी बस में करंट दौड़ने लगा, जिसके बाद बस में…

Rajasthan Bus Fire: राजस्थान के जयपुर में एक और दर्दनाक बस हादसा की खबर सामने आई है जहां यात्रियों को लेकर जा रही एक बस हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए है। बताया जा रहा है कि जयपुर जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ। यह बस शाहपुरा के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरों को लेकर आ रही थी। हाईटेंशन लाइन को छूने पर पूरी बस में करंट दौड़ने लगा, जिसके बाद बस में आग लग गई।

Rajasthan Bus Fire

Rajasthan Bus Fire
Rajasthan Bus Fire (source: social media)

ईंट भट्टे पर काम करने जा रहे लोगों को ले जा रही बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई जिससे बस में तेजी से करंट फैल गया और बस में आग लग गई। धधकती आग ने पूरी बस को जला दिया जिसमें दो लोगों की भी मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए है। करंट लगने और तेजी से फैली आग की लपटों के बीच लोगों को संभलने और बाहर निकलने का मौका नहीं दिया।

Rajasthan News Today

Rajasthan Bus Fire
Rajasthan Bus Fire (source: social media)

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बस दुर्घटना में जनहानि का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर घायलों के उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करते हुए कहा है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ALSO READ: Jaisalmer Bus Fire: आग का गोला बनी बस, जिंदा जले 20 लोग, 16 झुलसे, खौफनाक मंजर से कांपी लोगों की रूह

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।