AUS vs IND आकाश चोपड़ा ने सुलझाई प्लेइंग XI की गुत्थी, भारत के ये धुरंधर खेलेंगे पहला T20I

Summary :

Aakash Chopra Playing XI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज़ 29 अक्टूबर को कैनबरा में होने वाला है। इस बड़े मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर Aakash Chopra ने टीम इंडिया की अपनी संभावित प्लेइंग XI का ऐलान किया है। उन्होंने माना है कि पहले टी20 में कुलदीप यादव को शायद जगह नहीं मिलेगी, जबकि वरुण चक्रवर्ती को बतौर मुख्य स्पिनर मौका मिल सकता है। Aakash Chopra Playing XI : आकाश ने चुनी प्लेइंग XI Aakash Chopra ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “टीम के पहले 6 बल्लेबाज लगभग तय हैं ओपनिंग करेंगे…

Aakash Chopra Playing XI : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज़ 29 अक्टूबर को कैनबरा में होने वाला है। इस बड़े मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर Aakash Chopra ने टीम इंडिया की अपनी संभावित प्लेइंग XI का ऐलान किया है। उन्होंने माना है कि पहले टी20 में कुलदीप यादव को शायद जगह नहीं मिलेगी, जबकि वरुण चक्रवर्ती को बतौर मुख्य स्पिनर मौका मिल सकता है।

Aakash Chopra Playing XI : आकाश ने चुनी प्लेइंग XI

Aakash Chopra
Aakash Chopra

Aakash Chopra ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “टीम के पहले 6 बल्लेबाज लगभग तय हैं ओपनिंग करेंगे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा। नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव और चौथे नंबर पर तिलक वर्मा उतरेंगे। इसके बाद शिवम दुबे और संजू सैमसन पांचवें और छठे स्थान पर होंगे। इन छह खिलाड़ियों की पोजिशन में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन नाम लगभग कन्फर्म हैं।”

कुलदीप यादव को नहीं मिलेगा मौका

Aakash Chopra Playing XI
Aakash Chopra Playing XI

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम नंबर 8 पर एक ऑलराउंडर खिलाने के मूड में दिख रही है, जिसकी वजह से कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है। चोपड़ा ने कहा, “टीम नितीश कुमार रेड्डी को सातवें नंबर पर उतार सकती है, जबकि अक्षर पटेल को आठवें स्थान पर रखा जा सकता है। अगर अक्षर को शामिल किया गया तो कुलदीप यादव के लिए जगह बनना मुश्किल होगा। क्योंकि अगर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल दोनों खेलते हैं, तो एक स्पिनर को बाहर बैठना ही पड़ेगा।”

Aakash Chopra Playing XI , AUS vs IND 1st T20I
AUS vs IND 1st T20I

पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने चोपड़ा ने कहा कि टीम बैलेंस के लिए चार प्रोपर बॉलर्स होंगे। उनके मुताबिक अक्षर अगर नितीश की जगह नंबर 7 पर आते हैं, तो हर्षित राणा आठवें नंबर पर हो सकते हैं। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती स्पिन अटैक संभालेंगे। पेस अटैक में आकाश ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया है। ऐसे में कुलदीप यादव का बाहर रहना लगभग तय दिखता है।

कुल मिलाकर, आकाश चोपड़ा के मुताबिक टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI कुछ इस तरह है –

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

Read Also: श्रेयस अय्यर की चोट पर सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी अपडेट, डिटेल में बताई पूरी स्थिति

Rahul Singh Karki