राजस्थान में पिछले एक महीन से जारी सियासी उठापठक के बाद अब चीजें सामान्य होने लगी हैं। आगामी 14 तारीख से शुरू होने वाला विधानसभा सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवस पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पायलट और गहलोत गुट के विधायक एकसाथ नजर आएं। वहीं, बैठक में गहलोत ने ऐलान किया है कि विधानसभा में कांग्रेस खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी।
पार्टी के एक नेता ने कहा,’ विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गयी कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।’ विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों से अब तक हुई बातों को भूलकर आगे बढ़ने को कहा। विधानसभा का पांचवां सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
मालूम हो कि शुक्रवार से राजस्थान में विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है। गुरुवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि सरकार में बहुत सारे मतभेद हैं। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, संभावना है कि वे विधानसभा में विश्वास मत ला सकते हैं लेकिन हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भी तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



