जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज विधायक कल्याण सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती राजे ने दोपहर राजसमंद जिले में नाथद्वारा के समीप स्थित डगवाड़ पहुंचकर श्री चौहान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से श्री चौहान का कल देर रात उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लम्बे समय से बीमार थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



