राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। गहलोत सरकार ने एक हफ्ते के लिए राज्य के बॉर्डर सील कर दिए है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में इस संबंध में जानकारी दी गई। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर 123 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया है।
बुधवार को सुबह डीजी लॉ एंड ऑर्डर एमएल लाठर ने संबंधित जिला एसपी को सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने के ऑर्डर जारी किए। आदेश के तहत राजस्थान से आने और बाहर जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश आगामी 7 दिन तक प्रभावी रहेगा। आदेश में बदलाव कोरोना संक्रमण के मरीजों की बढ़ोत्तरी और कमी के आधार पर किया जाएगा।
कोरोना के मरीजों से प्राइवेट अस्पतालों के भारी राशि वसूलने को लेकर दिल्ली HC में याचिका दायर
आदेश के मुताबिक, बाहरी राज्यों से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल पास के जरिए ही राजस्थान में प्रवेश मुमकिन होगा है। मेडिकल इमरजेंसी के मामले में कलेक्टर की ओर से पास जारी किया जाएगा। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 123 नए मामले सुबह 10.30 बजे तक दर्ज किए गए, राज्य में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 11368 हो गई है। इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा राजस्थान में 256 तक पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



