हॉस्पिटल की सीढ़ी पर घायल बंदर अपना इलाज कराने के लिए बैठा रहा, फिर उसे देखा स्टाफ ने आकर, वायरल वीडियो

Summary :

बंदरों को हमारे पूवर्ज कहा जाता है। अकसर कई कारनामे करते हुए आपने बंदरों को देखा होगा। लोगों को उनकी समझदारी की मिसालें दी जाती हैं।

बंदरों को हमारे पूवर्ज कहा जाता है। अकसर कई कारनामे करते हुए आपने बंदरों को देखा होगा। लोगों को उनकी समझदारी की मिसालें दी जाती हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है। दरअसल अस्पताल खुद ही एक घायल लंगूर बंदर अपना इलाज करवाने के लिए पहुंच गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
देखें वायरल वीडियो 

ट्वीटर पर इस वायरल वीडियो को आईएफएस ऑफिसर संदीप त्रिपाठी ने साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, दांडेली के पाटील अस्पताल में एक घायल बंदर को इलाज के बाद ठीक कर दिया गया। स्टाफ की जितनी भी तारीफ की जाए कम है।
बंदर बैठ गया सीढ़ी पर 
वीडियो में देख सकते हैं कि अस्पताल के बाहर यह बंदर इलाज कराने के लिए सीढ़ी पर बैठ गया। किसी को भी हानि बंदर ने नहीं पहुंचाई। आते-जाते लोगों को वह आराम से बैठे हुए देख रहा था। उसके बाद बंदर के पास अस्पताल का एक कर्मचारी आया। 
फिर उसने बंदर की जांच की। बंदर की चोट का पता चलते ही वह अस्पताल के अंदर उसे ले गया। वहां जाकर बंदर का उपचार किया गया। इस वीडियो को अब तक 32 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। 
अस्पताल के कर्मचारियों की लोगों ने की सराहना 


1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

इस वीडियो पर सोशल मीडिया की जनता ने अपनी प्रतिक्रिया दी और खूब तारीफ अस्पताल के कर्मचारियों की। 

Desk Team