राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। इन शिक्षकों की जगह पर महिला शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
यह नियम अभी लागू नहीं किया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद दोटासरा ने कहा कि यह फैसला तभी लागू किया जाएगा, जब हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षक होंगी। सूत्रों के मुताबिक, संभवत: हाल ही में कुछ पुरुष शिक्षकों द्वारा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद ऐसा फैसला लिया गया है।
कमलेश तिवारी हत्याकांड की ATS ने 24 घंटे के भीतर सुलझायी गुत्थी, तीन षडयंत्रकर्ता गिरफ्तार
शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षक संगठनों और शिक्षकों से बातचीत करने के बाद हम एक रोडमैप तैयार तैयार करेंगे और नीति बनाएंगे, जिससे अधिक महिला शिक्षकों की नियुक्ति हो सके। महिला शिक्षकों के होने से लड़कियां उनसे अपनी मां और बहन की तरह की अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगी और उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।’


Download Android App
Download iOS App



