Rajasthan: राजस्थान में बिजली विभाग के कमर्चारियों का अब कार्यालयों में जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक प्रतिबंध लग चुका है। जी हाँ इस बारे में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सचिव आनंदी लाल वैष्णव ने सूचित किया है। कर्मचारियों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, वे अपने ड्रेस कोड के अनुसार ही चलें। जारी आदेश में यह यह बताया गया है कि, निगम के कार्यालयों में कर्मचारी अपने ड्रेस कोड को फॉलो नहीं करते हैं वे जिस में कम्फर्टेबल फील करते हैं उन्हीं कपड़ों को पहन कर कार्यालय आ जाते हैं।
- बिजली विभाग कमर्चारियों का कार्यालयों में जींस-टीशर्ट पहनने पर लगी रोक
- इस बारे में विद्युत प्रसारण के सचिव आनंदी लाल वैष्णव ने सूचित किया है
- कर्मचारियों को यह निर्देश हैं कि वे अपने ड्रेस कोड के अनुसार ही चलें
कैजुअल में कार्यालय आ रहे अधिकारी
कई अधिकारी तो ऐसा भी हैं जो जीन्स- टीशर्ट और साथ में चप्पल डालकर ही आ जाते हैं। इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है। कार्यालयों में इस तरह से आना प्रोटोकाल के खिलाफ है यह अनुसाशन नहीं बनाता है। एक और आदेश में वाहन चालकों और तकनीकी कर्मचारियों को भी ड्रेस कोड में आने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी राजस्थान के जयपुर नगर निगम सख्ती दिखाते हुए कार्यालय परिसर में तंबाकू और गुटखा को बैन कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App




