राजस्थान सरकार ने प्रस्तावित स्थानीय निकाय व पंचायतों के चुनावों से पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के 144 आला अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात इस बारे में एक आदेश जारी किया। इसके अनुसार तीन दर्जन से ज्यादा उपखंड अधिकारी एसडीएम को बदला गया है। वहीं, आठ अधिकारियों के पहले किए गए तबादले रद्द किए गए हैं तो तीन अधिकारियों को पदस्थापन्न की प्रतीक्षा में रखा गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनाव कराने की तैयारी कर ली है हालांकि इसका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। राज्य में 129 स्थानीय निकायों का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। आदेश में 2019 बैच के 89 अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिनके प्रशिक्षण के दो महीने अभी बाकी हैं। अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इन्हें पदस्थापित करने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



