चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने अब भारत के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। सरकार ने वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर और शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद कर दिया है। वहीं, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जनजागरण अभियान चलायेगी। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पूनिया ने शनिवार को एक बैठक में पार्टी के नेताओं से कोरोना वायरस को लेकर एक जनजागरण मुहिम चलाने को कहा है।

मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस विधायक पहुंचे भोपाल, एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू
पूनिया ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित इटली की एक महिला का स्वास्थ्य ठीक होना एक अच्छा संकेत है और यह सवाई मान सिंह चिकित्सालय के चिकित्सकों की मेहनत का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले आये हैं, इनमें से इटली की महिला की सेहत में सुधार आने के बाद उसे सवाईमान सिंह चिकित्सालय से राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल में भेज दिया गया है। इतालवी महिला के पति सहित तीन अन्य पॉजिटिव मरीज सवाई मानसिंह चिकित्सालय के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।


Download Android App
Download iOS App



