सीकर : राजस्थान के सीकर शहर में गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से 15 लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घायलों में से नौ की हालत गंभीर है। सीकर कोतवाली थाने के प्रभारी कन्हैया लाल के अनुसार यह घटना शेखपुरा मोहल्ले में घटी जहां एक रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिस रही थी। परिवार के लोग व पड़ोसी वहां इकट्ठे हो गए।
इसी दौरान परिवार का एक सदस्य अपना मोबाइल लेने अंदर गया। उसने जैसे ही चार्जर से हटाने के लिए बिजली का स्विच बंद किया विस्फोट हो गया। घटना में कुल 15 लोग घायल हुए जिनमें से नौ को जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। वहीं बाकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।


Download Android App
Download iOS App



