Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB ने रिश्वत के एक मामले में दूदू कलेक्टर हनुमानमल ढाका के आवास पर शुक्रवार रात को छापामारी की गई। ACB की इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। दूदू कलेक्टर के साथ ही एक पटवारी भी इसमें शामिल है।
Highlights
- कलेक्टर के घर में छापेमारी
- ACB ने लिया एक्शन
- रिश्वत का लगाया आरोप
कलेक्टर के घर पर ACB की छापामारी
राजस्थान में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। यह मामला दूदू जिला कलेक्टर हनुमानमल ढाका और पटवारी हंसराज के खिलाफ सामने आया है। जमीन के कन्वर्जन केस से जुड़े इस मामले में दूदू कलेक्टर और पटवारी पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर कलेक्टर और पटवारी के खिलाफ PC एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। उसके बाद शुक्रवार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से दूदू कलेक्टर के निवास स्थान डाक बंगले और दूदू तहसील कार्यालय तलाशी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
रिश्वत का लगाया आरोप
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक (प्रथम) डॉ. रवि ने बताया की इस संबंध में परिवादी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी उसकी फर्म के नाम से 204 बीघा जमीन में से कुछ खसरे तालाब /पाल क्षेत्र में होने के कारण कन्वर्जन करवाए जाने की बात को लेकर एक शिकायत जिला कलेक्टर के पास की गई थी. इस मामले में कारवाई नहीं करने के एवज में दूदू कलेक्टर और पटवारी की ओर से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. बाद में यह सौदा पहले 21 लाख रुपये में तय हुआ था.
PC एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज
लेकिन परिवादी ने इस रकम को ज्यादा बताया। इस पर बाद में यह 15 लाख रुपये में सौदा तय किया गया। इसमें से साढ़े सात लाख रुपये कलेक्टर की ओर से अपने आवास डाक बंगले पर मंगवाया जाना रिकॉर्ड की गई बातचीत में सामने आया है। प्रारंभिक जांच में दूदू कलेक्टर हनुमानमल ढाका और पटवारी हंसराज द्वारा रिश्वत की मांग करने का सत्यापन होने के बाद ब्यूरो की ओर से दोनों के खिलाफ PC एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App





