Rajasthan: राजधानी बूंदी में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का भव्य स्वागत हुआ। 80 किलोमीटर के रोड शो में कालबेलिया, घूमर और कच्ची घोड़ी नृत्य के साथ उनका अभिनंदन किया गया। ओम बिरला ने हिंडोली की कृषि उपज मंडी में सभा को संबोधित किया और रोजगार सृजन का वादा किया।
Highlights
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया रोड शो
- बूंदी से कोटा तक किया रोड शो
- 80 किलोमीटर के रोड शो में कालबेलिया
ओम बिरला का भव्य स्वागत हुआ
लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद ओम बिरला शनिवार को पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र कोटा-बूंदी पहुंचे। दिल्ली से हेलिकॉप्टर से बूंदी पहुंचे बिरला का बूंदी से कोटा तक रोड शो हुआ और इस दौरान जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यकाल में मुझे लगता है कि देश कई नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर
विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर है। यह लोगों की आस्था का केंद्र है। लोकसभा लंबे समय तक चले और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होकर निर्णय हो, यह मेरा प्रयास रहता है। मैं यह मानता हूं कि जिन लोगों को संसद में बैठने के लिए वोट दिया जाता है, उनमें अपने क्षेत्र के लिए और हर किसी के विचारों को समाहित करने की इच्छा होती है।
पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
आगे बोले कि लोकसभा में नए आयाम स्थापित हो सके, इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा। दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यकाल में मुझे लगता है कि देश कई नई उपलब्धियां हासिल करेगा।


Download Android App
Download iOS App






