राजस्थान में उद्योग विभाग के अतिरक्त मुख्य सचिव डॉ सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि उत्तरी भारत के राज्यों में बिजनस रिफार्मस एक्सन प्लान (बीआरपी) की क्रियान्विति में राजस्थान अग्रणी है। डा. अग्रवाल आज यहां उद्योग भवन में बीआरपी से जुडे सात विभागों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीआरपी के बिन्दुओं की क्रियान्विति सुनिश्चि करते हुए संबंधित विभागों को दस दिवस में यूजर डाटा उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है।
उन्होंने बताया कि बीआरपी में इस साल राज्य सरकार के 18 विभागों के 80 बन्दुओं को समाहित किया गया है। उन्होंने आगामी पन्द्रह जून तक क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी नए बीआरएपी) निर्देशों के अनुसार इस साल राज्यों की रेंकिंग 80 पाइंट््स पर फीड बैक आधारित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को ऑनलाईन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन, कारोबारियों एवं निवेशकों से जुड़ शेष ऑनलाईन सेवाओं को भी शुरु करने को कहा। बैठक में विभाग के संयुक्त निदेशक संजय मामगेन ने बताया कि बीआरपी की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा समन्वय बनाया हुआ है और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



