प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मालासेरी पहुंचे, जहां वह लोक देवता भगवान श्री देवनारायण के अवतार महोत्सव समारोह को संबोधित करेंगे।भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव का यह कार्यक्रम मालासेरी डूंगरी गांव में आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव समारोह को संबोधित करेंगे PM मोदी
सरकारी बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री मोदी 28 जनवरी को राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण जी के 1111वें अवतार महोत्सव समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। वह भगवान श्री देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव पर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, धर्मसभा को संबोधित करेंगे और पौधारोपण भी करेंगे।”मोदी विशेष विमान से डबोक हवाई अड्डे (उदयपुर) पर उतरे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से मालासेरी पहुंचे।
पायलट का गुर्जर समाज पर प्रभाव करने की कोशिश
बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के जरिए राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने और सचिन पायलट का गुर्जर समाज पर प्रभाव कम करने की तैयारी में है। 2018 विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट की सीएम पद पर दावेदारी के कारण बीजेपी ने जिन 9 गुर्जर नेताओं को टिकट दिए, सभी को हार का मुंह देखना पड़ा। जबकि कांग्रेस के 12 में से 8 गुर्जर प्रत्याशी जीत गए।


Download Android App
Download iOS App



