भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में मंत्री राजकुमार रिणवा, बाबूलाल वर्मा तथा धनसिंह रावत का टिकट काट दिया है। इसी तरह रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा, चाकसू से लक्ष्मीनाराण बैरवा, संगरिया से कृष्ण कड़वा, जैसलमेर से छोटू सिंह, चौहटन से तरूण कागा, कठूमर से मंगलाराम, गढ़ से जीतमल खाट की टिकट भी काट दी गयी है।
भाजपा द्वारा आज जारी की गयी दूसरी सूची में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ को मालवीय नगर तथा उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत को झोटवाड़ से फिर चुनाव लड़ने का मौका दिया है। बस्सी से पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस में रहे अभिनेष महर्षि को भाजपा का दामन थामते ही रतनगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। दूदू से प्रेम चंद बैरवा तथा बगरू से कैलाश वर्मा पर फिर भरोसा किया गया है। हाल ही में कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताने वाले बांसवाडा से विधायक एवं राज्यमंत्री धनसिंह रावत को भी टिकट नहीं दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



