राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे राज्य को निशाना बनाया जा रहा है क्योकि बीजेपी इस राज्य में आगामी समय में अपनी सरकार बनाना चाहती हैं। अभी कुछ ही दिनों में जौधपुर में जो दंगे हुए थे इसका कारण हमारी मोदी सरकार ही हैं।इस बात का प्रकरण गहलोत ने लेकर सिटी में 15 मई तक होने वाले कांग्रेस के चिंतन शिविरकी व्यसस्थाओं की निगरानी के लिए उदयपुर पहुंचने क बाद कही थी।
गहलोत ने भाजपा पर कसा तंज…
अशोक गहलोत ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, भाजपा जानबूझकर राजस्थान को निशाना बना रही है और इसलिए जोधपुर में हिंसा हुई। उन्हें राजस्थान को निशाना बनाने के लिए अपने उच्चाधिकारियों से आदेश मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने स्मार्ट तरीके से कोविड से लड़ाई लड़ी, हमारी बीमा पॉलिसी और शिक्षा मॉडल ने देश में एक रोल मॉडल स्थापित किया है। हम एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे हैं और पीएम से सभी को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की है।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्लॉन
इस मॉडल की सफलता से चिंतित भाजपा की नजर राजस्थान पर है।उन्होंने हिंसा को ‘छोटी घटना’ करार देते हुए कहा, ‘अब चीजें नियंत्रण में हैं।’ राजस्थान प्रभारी अजय माकन और सांसद के.सी. वेणुगोपाल भी बुधवार को शिविर की मेजबानी के लिए राजस्थान तय करने के लिए उदयपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोतासरा पहले से ही शहर में हैं। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव और राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तीन दिवसीय विचार-मंथन सत्र आयोजित कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



