Rajasthan: तारागढ़ की 200 दुकानों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Summary :

Rajasthan: अजमेर के तारागढ़ में वन विभाग की भूमि पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि तारागढ़ में कई दुकानें जंगल में बनी हैं। ध्वस्तीकरण अभियान में उन्हीं दुकानों को निशाना बनाया जाएगा। बता दें कि आज सुबह से ही वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की भारी संख्या बलों ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। SP वंदिता राणा का बयान Rajasthan के अजमेर की SP वंदिता राणा ने बताया कि वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। तारागढ़ में…

Rajasthan: अजमेर के तारागढ़ में वन विभाग की भूमि पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि तारागढ़ में कई दुकानें जंगल में बनी हैं। ध्वस्तीकरण अभियान में उन्हीं दुकानों को निशाना बनाया जाएगा। बता दें कि आज सुबह से ही वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की भारी संख्या बलों ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

SP वंदिता राणा का बयान

Rajasthan के अजमेर की SP वंदिता राणा ने बताया कि वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। तारागढ़ में लगभग 200 केबिन आकार की दुकानें बनी हैं, जो वन विभाग की जमीन पर बनाई गई थीं। इन्हें तोड़ने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

900 पुलिस कर्मी तैनात

अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बता दें कि लगभग 900 पुलिस के जवान, 250 वन विभाग के कर्मचारी और 150 से अधिक मजदूरों को कार्रवाई के लिए तैनात किया गया है। वहीं दुकानों पर बुलडोजर चलने से पहले ही दुकान के मालिकों ने खुद ही दुकान खाली कर दी है।

SDRF के जवान मौजूद

अजमेर में आज आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है साथ ही मीडिया की एंट्री को भी बंद कर दिया है। किसी भी उपद्रव से निपटने के लिए भारी सुरक्षा बल के साथ ही SDRF और सिविल डिफेंस की टीम को भी तैनात किया गया है।

जानें पूरा मामला

Rajasthan में अवैध निर्माण पर सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है। बतया जा रहा है कि कुछ दुकानदारों ने कोर्ट से आदेश ले रखा है वहीं इस आदेश के बाद इनकी दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों पर बुलडोजर एक्शन जारी है। इलाके को 6 जोन में बांटा गया है और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जरूरत का सामान मेडिकल किट, हेलमेट और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

ALSO READ: Rajasthan: 69 वर्षों में सबसे अधिक बारिश वाला महीना बना जुलाई , 285 मिमी बारिश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।