राजस्थान : राजस्थान का पहला बटरफ्लाई पार्क उदयपुर में शुरू हो चुका है। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इस बटरफ्लाई पार्क का उद्घाटन किया। उदयपुर पर्यटन क्षेत्र को एक ही दिन में चार सौगातें मिली हैं। सोमवार शाम को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। सबसे पहले बटर फ्लाई पार्क का उद्घाटन हुआ। बटरफ्लाई पार्क 50 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
Highlight :
- उदयपुर बटर फ्लाई पार्क का उद्घाटन
- 83 दुर्लभ प्रजाति की तितलियां मौजूद
- एक ही दिन में उदयपुर को मिली चार सौगातें
बटर फ्लाई पार्क का उद्घाटन
उदयपुर पर्यटन क्षेत्र को एक ही दिन में चार सौगातें मिली हैं। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और प्रदेश के पर्यटन मंत्री संजय शर्मा ने लोकार्पण और शिलांन्यास किया। सोमवार शाम को लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। सबसे पहले बटर फ्लाई पार्क का उद्घाटन हुआ। बटरफ्लाई पार्क 50 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ। तितली विशेषज्ञ मुकेश पंवार ने बताया कि इस पार्क में 83 दुर्लभ प्रजाति की तितलियां मौजूद हैं।
लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम
बटरफ्लाई पार्क का निर्माण शहर के अम्बेरी स्थित बायो डाइवर्सिटी पार्क में किया गया। लोकार्पण समारोह में उदयपुर शहर विधायक तारा चंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल, मुख्य वन संरक्षक एस आर वी मूर्ति, संभागीय मुख्य वन संरक्षक सुनील चिदरी और वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
उदयपुर पर्यटन क्षेत्र को एक ही दिन में मिली चार सौगातें
बायो डाइवर्ससिटी पार्क में 25 लाख की लागत से बनाए गए चिल्ड्रन एडवेंचर जोन का लोकार्पण हुआ। इसी के पास इको टूरिज्म अडवेंचर जोन का निर्माण 48 लाख रुपये की लागत से हुआ। दूध तलाई जलबुर्ज क्षेत्र में लवकुश वाटिका का लोकार्पण किया गया। सज्जनगढ़ स्थित बॉयोलोजिकल पार्क में लायन सफारी का शिलान्यास किया गया, जिसका निर्माण हो जाने पर एशियाटिक लायन लॉयनेस को देखकर पर्यटक रोमांचित होंगे। उबेश्वर महादेव स्थल पर जल संरक्षण रचनाओं का शिलान्यास किया गया।


Download Android App
Download iOS App




