Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज हो सकती है तूफानी बारिश, मौसम विभार ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में आज हो सकती है तूफानी बारिश, मौसम विभार ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज ओले-तूफानी बारिश हो सकती है। पिछले दो दिन प्रदेश क मौसम बिल्कुल साफ था। वहीं आज मौसम ने करवट ले लिया है। प्रदेश में बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से गुरुवार को उदयपुर जिले में जहां बारिश व ओलावृष्टि हुई, वहीं शुक्रवार को मौसम साफ रहा लेकिन शाम को बादल घिर आए।

Highlights

  • राजस्थान में मौसम ने ली करवट
  • आज प्रदेश में है बारिश की संभावना
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज हो सकती है बारिश

प्रदेश में बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से गुरुवार को उदयपुर जिले में जहां बारिश व ओलावृष्टि हुई, वहीं शुक्रवार को मौसम साफ रहा लेकिन शाम को बादल घिर आए। मौसम विभाग की मानें तो 13 अप्रेल से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 अप्रेल तक आंधी- बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री से. दर्ज हुआ। इसमें 1.6 डिग्री से. की गिरावट हुई।

rajasthan2 3

14 अप्रेल को यलो व ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 अप्रैल को भी यलो व ऑरेंज अलर्ट है। 13-14 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ (50 से 60 किमी.) की रफ्तार की प्रबल संभावना है।

rajasthan3 2

इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। बादल व बारिश से अधिकतम तापमान में पुन: 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।