Rajasthan Weather : भीषण गर्मी से राजस्थान के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तपन से कुछ हद तक राहत मिली। वहीं बीती रात को गंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं सीकर और जयपुर ग्रामीण के कई इलाकों में देर रात तेज आंधी के साथ धूल भरी आंधी चली। राजधानी जयपुर में भी दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।
Highlight :
- गर्मी से मिल सकती है राहत
- तापमान में गिरावट दर्ज
- बारिश होने की संभावना
तापमान में गिरावट दर्ज
चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं वनस्थली में तापमान 43.2, पिलानी 43.3, बीकानेर 42.4, चूरू 42.5, करौली में 43 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7-9 जून के दौरान तेज मेघगर्जन, आंधी व हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 7-8 जून को दोपहर बाद आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व बूंदा-बांदी हो सकती है।
आगामी दिनों में विशेष परिवर्तन नहीं
इसके अलावा 7-9 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी चार-पांच दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होगा।


Download Android App
Download iOS App




