राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, तपती गर्मी में बरसी राहत की बूंदें

Summary :

Rajasthan: भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में अब कुछ राहत महसूस की जा रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में कई जगह हल्कि बारिश हुई जिसके बाद तापमान में कमी आई। हालांकि, कुछ हिस्सों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी है। Highlights तपते राजस्थान में बरसी राहत की बूंदें बारिश से लोगों को मिली राहत जानिए IMD का ताजा अपडेट भीषण गर्मी से राहत पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब थोड़ी राहत मिली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम…

Rajasthan

Rajasthan: भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में अब कुछ राहत महसूस की जा रही है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में कई जगह हल्कि बारिश हुई जिसके बाद तापमान में कमी आई। हालांकि, कुछ हिस्सों में अभी भी लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी है।

Highlights

  • तपते राजस्थान में बरसी राहत की बूंदें
  • बारिश से लोगों को मिली राहत
  • जानिए IMD का ताजा अपडेट

भीषण गर्मी से राहत

पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब थोड़ी राहत मिली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश के कई जिलों में शनिवार शाम से लेकर रविवार तक रूक-रूक कर बारिश का दौर चला। बारिश होने के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

इन इलाकों में हुई बूंदा-बांदी

बीते दिन को सीकर शहर, लक्ष्मणगढ़ व नीमकाथाना में रविवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजधानी जयपुर में रविवार को सुबह बारिश हुई और दिनभर बादल छाए रहे व शाम को धूलभरी हवाओं का दौर चला। अजमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। रविवार को नागोर जिले में खेत पर गया युवक बेहोशी की हालत में मिला। स्वजन अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भीषण गर्मी से 68 लोगों की मौत

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण गर्मी माना जा रहा है। प्रदेश में अब तक भीषण गर्मी से 68 लोगों की मौत हुई है। हमेशा गर्म रहने वाले जैसलमेर,बाड़मेर,बाड़मेर व चूरू जिलों के तापमान में गिरावट हुई है।

इन जिलों में शनिवार व रविवार को 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में शनिवार देर शाम से मौसम में हुए बदलाव के बाद आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश का दौर एक-दो दिन जारी रह सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan