Rajasthan Weather: मौसम का बदला मिजाज, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Summary :

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून आने से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में भारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बने हुए है जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने 12 जुलाई से 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी राजस्थान के टोंक, बारां, झालावाड़, जयपुर, कोटा और भीलवाडा में झमाझम…

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून आने से मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में भारी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बने हुए है जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने 12 जुलाई से 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

राजस्थान के टोंक, बारां, झालावाड़, जयपुर, कोटा और भीलवाडा में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश और 30KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

तापमान में गिरावट

राजस्थान में भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है जनता को गर्मी से राहत मिलने लगी है। बता दें कि अलवर में 23.6 डिग्री तापमान, चित्तौड़गढ़ में 25.6 तापमान, बाड़मेर 27.2 डिग्री तापमान, जोधपुर में 27.0 डिग्री तापमान, बीकानेर में 26.7 डिग्री तापमान, गंगानगर में 27.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट से जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले दो सप्ताह तक मानसून एक्टिव रहेगा जिससे राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। बता दें कि राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हुई थी जहां चाकसू में सबसे ज्यादा 95MM की बारिश दर्ज की गई है और सिरोही में सबसे कम 20.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

ALSO READ: Rajasthan: जयपुर समेत कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।