जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पाली निवासी स्वतंत्रता सेनानी दानमल बोहरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में स्वर्गीय दानमल बोहरा जी के योगदान को सदैव याद किया जायेगा।राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Download Android App
Download iOS App



