राजस्थान में जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार संतान के लिए पति के कहने पर मंदिर आई 41 वर्षीय महिला के साथ मंगलवार की रात दुष्कर्म करने वाले बाबा नारायणदास को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि बाबा ने दुष्कर्म के आरोप को स्वीकार कर लिया है तथा इस गलती के लिए माफी मांग रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात महिला के पति ने संतान उत्पति के लिए उसे एक घंटे में वापस आने की बात कहकर बाबा के पास छोड़ दिया था।
लेकिन वह देर रात तक आया ही नहीं तथा बाबा ने मौके का फायदा उठाकर उससे बलात्कार किया। महिला रातभर भटकती रही तथा पुलिस में मामला दर्ज कराया। बाद में महिला का पति भी थाने आया तथा अपनी पत्नी से माफी मांगने लगा।


Download Android App
Download iOS App



