राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से माता का थान नाले में हुए हादसे की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गहलोत ने आज यहां एक बयान जारी कर कहा कि माता का थान नाले में मासूम और उसकी मां की मौत की जांच रिपोर्ट 15 दिन बाद भी सार्वजनिक नहीं की जा रही है, जो दुर्भाज्ञपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रभारी के पत्र लिखने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम समय रहते चेत जाता तो खतरनाक पुलिया के पास हुए हादसे के बाद शहर के नालों की सुध लेता तो ये एक और हादसा नहीं होता। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



