जयपुर : ये मामला राजस्थान के जयपुर जिले के पनियाला थाना क्षेत्र है जहां बीती रात एक ट्रोले की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल युवक महिला का पुत्र बताया जा रहा है । घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । जहां डॉक्टर का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
राजस्थान पुलिस के अनुसार मीरा देवी 45 कल देर रात लगभग 11 बजे अपने पुत्र देवेन्द्र के साथ प्रसव पीडा से जूझ रही अपनी पुत्री से मिलने हॉस्पिटल जा रही थी तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रोला ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे महिला उछलकर सड़क पर गिरी और ट्रोला उसे कुचलता हुआ निकल गया। बाइक गिरने से युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोला सहित फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि आज मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



